पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंभा रखने की बजाय ले जा रहे घसीटकर

खंभा रखने की बजाय ले जा रहे घसीटकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर के पीछे बांधे जाते हैं पोल

गंजबासौदा| विद्युतनवीनीकरण कार्य के चलते शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में नए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पोल को ले जाने के लिए ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीटते हुए ले जाया जाता है। इससे मार्ग में यातायात रुक जाता है। ऐसी स्थिति में अन्य वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ता है। वाहन चालक चंद्रेश लोधी ने बताया कि विद्युत पोलों को घसीट कर ले जाते समय वह पूरे मार्ग को अवरुद्ध कर देता है। कई बार पोलों को ट्राली में रखकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के बारे में ठेकेदार से शिकायत भी की गई। लेकिन काम करने का तरीका नहीं बदला गया। आए दिन वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। सुरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि समस्या तब और बढ़ जाती है जब पोलों को मुख्य मार्ग से ले जाया जाता है। मुख्य मार्गों पर पोल के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।