110 मरीजों की जांच हुई
बीपीएल कार्ड धारकों का फ्री ईसीजी किया
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
चेतनासेवा समिति द्वारा रविवार दोपहर पारासरी मार्ग स्थित कार्यालय में नि:शुल्क हृदय रोग चर्मरोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 57 हृदय रोगियों 53 चर्म रोगियों की जांच की गई। शिविर सहयोगी सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि हृदय रोग के मरीजों की जांच डा. राजेश सेठी, डा. माधव बंसल, डा. देवेन्द्र सिंह द्वारा की गई। जबकि डा. योगेश बलेचा द्वारा चर्मरोगियों को परामर्श दिया गया। बीपीएल कार्डधारी मरीजों का नि:शुल्क ईसीजी परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान चेतना सेवा समिति अध्यक्ष कंछेदीलाल जैन, डा. आरसी शर्मा, मेहरबान सिंह राजपूत, अर्जुनलाल पांचाल, बालकृष्ण अरोरा, हेमंतदास माधवानी, जगदीश बिहारी माथुर, बीएल कुशवाह, दिलीप देसाई, मनोज अग्रवाल, सतपाल तनवानी सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।
गंजबासौदा। नि:शुल्कहृदय चर्मरोग शिविर में मरीजों का किया गया उपचार।