वाहन चालक गिरकर हो रहे घायल
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक तीन में नालों के ऊपर जाली नही होने के कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। गुरुवार शाम बरेठ रोड निवासी हेमंत कुशवाह नाले पर जाली होने के कारण उसमें वाहन सहित फंस गया। इससे उसके हाथ में चोट आई है जबकि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वार्डवासियों का कहना है कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियों को अज्ञात चोर निकाल कर ले गए हंै। इससे मार्ग के बीचों बीच खुले नाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हंै। कई बार रात के समय पैदल राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। सचिन, ओमकार, रविन्द्र शर्मा सहित वार्डवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द नालों पर जालियां लगाई जाए।