अस्पताल में फैली गंदगी ,मरीज परेशान
गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में कार्यरत सफाई सुरक्षा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल में गंदगी फैली हुई है। वार्डों में नियमित सफाई होने से बदबू और कचरे के कारण मरीजों का बैठना मुश्किल हो गया है। सफाई सुरक्षा कर्मचारियों को तीन महीनों से वेतन भुगतान होने वह पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर है इससे तो वार्डों में झाडू लग पा रही है और ही पोछा। इस वजह से पूरे परिसर के बुरे हाल है। मरीज राधेश्याम अहिरवार ने बताया कि पुरुष वार्ड में तो पलंगों से चादर बदले गए और ही झाडू लगाई गई। इससे पलंगों के नीचे गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका मानदेय नही दिया जाता तब तक वे काम पर वापस नही आएंगे।