सड़क किनारे वाहनों से लग रहा जाम
गंजबासौदा| त्योंदारोड से पचमा बायपास मार्ग पर पारासरी पुलिया तक सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राली और दो पहिया वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति बन रही है। यह मार्ग इतना छोटा है कि सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से क्रासिंग में वाहन फंसते हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। जाम खोलने के लिए देर तक प्रयास चलते हैं। इसके बाद ही स्थिति सामान्य होती है। यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। इससे समस्या दिन दिन गंभीर होती जा रही है।