अध्यापक सौंपेंगे विधायक को ज्ञापन
गंजबासौदा| आजादअध्यापक संघ की कुरवाई इकाई द्वारा प्रमुख मांगों को लेकर 14 फरवरी को विधायक वीरसिंह पंवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग में संविलियन छठवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की जाएगी। ताकि उनकी मांग विधायक मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें। संगठन ने प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर विधायक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संघ की इकाई ने गुरुवार को लिया। इस मौके पर सचिन रघुवंशी, सुभाष गौर, देवेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार गौर, श्याम मिश्रा, शंभु विश्वकर्मा, महेश शर्मा, मनोज तिवारी आदि अध्यापक उपस्थित थे।