तहसील स्तरीय लोक अदालत 14 को
गंजबासौदा| तहसीलस्तरीय विशेष लोक अदालत 14 फरवरी को न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के लिए अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हेमंत कुमार अग्रवाल की खंडपीठ गठित की गई है। लंबित बैंक प्रकरण एवं लिटीगेशन प्रकरणों का निराकरण समझौते के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश राज्य विधिक आयोग जबलपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर अब हर दूसरे शनिवार को यह विशेष अदालत आयोजित होगी।