पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर गुरुवार दोपहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैहलोट बायपास मार्ग से ढोल ढमाकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस रेलवे स्टेशन , नेहरू चौक,जय स्तंभ चौक होते हुए बरेठ रोड भावसार पुलिया तक पहुंचा। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई इसमें कार्यकर्ताओं को अपने- अपने क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही गई। इस मौके पर अरविन्द राणा, राजेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र सक्सेना, कोकसिंह राजपूत, रामसिंह दांगी, अजीत कुमार जैन, राजेन्द्र भदौरिया, राजेश गोस्वामी, गोलू लोधी, दीपक कुशवाह, हरनाम सिंह लोधी, विपिन तिवारी, अमित मिश्रा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ढोल नगाड़ों और झाडू के साथ आप कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।