युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
गंजबासौदा| राजेन्द्रनगर निवासी 26 वर्षीय आकाश ने गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होती देख युवक को जिला अस्पताल रैफर किया गया। परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला की युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है तो वे तुरंत उसे उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में लेकर आए। युवक ने किस कारण से जहरीला पदार्थ खाया है इसकी जानकारी नही है।