पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजाक में हुआ विवाद, लगा जाम

मजाक में हुआ विवाद, लगा जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

एकहजार रुपए के एक नोट को लेकर दुकानदार मुन्ना कुशवाह और युवक जगदीश में जमकर विवाद हुआ। युवक का कहना था कि नोट उसे मिला है, जबकि दुकानदार का कहना था उसने मजाक में धागे में नोट बांधकर मार्ग पर रखा था। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मार्ग पर भीड़ लग गई।

शासकीय चिकित्सालय के समीप मेला ग्राउंड जाने वाले मार्ग पर एक दुकानदार ने गुरुवार की दोपहर एक हजार रुपए का नोट धागे से बांधकर मार्ग पर डाल दिया। नोट को भोपाल से आई बारात के युवक ने उठा लिया। इस विवाद के चलते मेला ग्राउंड जाने वाला मार्ग आधा घंटे बंद रहा।

एक हजार रुपए के नोट को लेकर हुए विवाद से लगा जाम।