परिचालन प्रबंधक ने देखी व्यवस्था
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
रेलवेस्टेशन पर गुरुवार को जबलपुर से आए मुख्य परिचालन प्रबंधक ने भोपाल रेलवे मंडल के डीसीएम विजेंद्र कुमार और डीओएम पीके ओझा के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस मौके पर मुख्य परिचालन प्रबंधक ने स्टेशन पर रेल परिचालन व्यवस्था संबंधी जानकारी ली और उससे संबंधित समस्याओं पर स्टेशन प्रबंधक आरके भारद्वाज से चर्चा की। मालगोदाम ट्रैक को देखा। यह मुख्य परिचालन प्रबंधक बीना भोपाल रेलवे सेक्शन का पहला दौरा है वह कुछ दिन पहले ही जबलपुर आए हैं। मुख्य परिचालन प्रबंधक को स्टेशन प्रबंधक ने रेल परिचालन की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त यात्री प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का िनरीक्षण करने आए जबलपुर तथा भोपाल के रेल अधिकारी।