सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमी छात्राएं
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
शासकीयकन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, गायन सहित नाटकों की प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य एचसी शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिवानी और साथियों द्वारा बृज की होली पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य ने पूरे विद्यालय परिसर को वृंदावन बना दिया। बृज की होली नृत्य के कलाकारों का शिक्षकों सहित मौजूद अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इसी प्रकार संस्कृत नाटक अभिज्ञान और शाकुंतलम का सजीव चित्रण छात्राओं द्वारा किया गया। इसी क्रम में आयोजित नाटक सत्य की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई। इसमें सदैव सत्य बोलने और सत्य का साथ देने की बात कही गई। क्योंकि जीवन में सदैव सत्य की जीत होती है।
वार्षिक समारोह में सुबह से दोपहर तक नृत्य ,गायन ,नाटक सहित कई हास्य रचनाएं प्रस्तुत की गई। जिन्हें देखने बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन रीता शर्मा और सुनीता पारासर द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राओं सहित अभिभावक मौजूद थे।
शा कन्या उमा विद्यालय के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
वार्षिकोत्सव