वाचनालय में नही हैं प्रतियोगी पत्रिकाएं
गंजबासौदा| क्लबपार्क स्थित वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पत्रिकाएं ,रोजगार समाचार रोजगार निर्माण पत्रिकाएं समय पर उपलब्ध नहीं होती हैं। इससे वाचनालय के नियमित सदस्यों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है समस्या निराकरण की मांग को लेकर वाचनालय के नियमित सदस्यों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम आवेदन सौंपा। अशोक महलवाला, शैलेद्र सक्सेना ,नीरज कुशवाह ने बताया कि वाचनालय में कभी भी पत्रिकाएं उपलब्ध नहीं रहती हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान समय में एक भी प्रतियोगी परिक्षा संबंधी पत्रिकाएं नही है। जबकि महीने की पहली तारीख को पुस्तकें जाना चाहिए थी। संतोष तिवारी का कहना है कि पुस्तकों के अलावा तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और ही पुस्तकों को व्यवस्थित रखा जाता है। इससे उन्हें पुस्तक ढूढने में परेशान होना पड़ता है। राहुल यादव का कहना है कि यदि समय पर पुस्तक पत्रिकाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे वाचनालय से अपनी सदस्यता समाप्त करेंगे।