पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छी फसल के लिए पौधों के बीच रखें दूरी

अच्छी फसल के लिए पौधों के बीच रखें दूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

कृषिमहाविद्यालय ने ग्राम ढिमरोली में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. वीवी उपाध्याय ने किसानों को अच्छी फसल पैदावार लेने के लिए गुर सिखाए।

उन्होंने बताया कि रबी खरीफ फसल के दौरान किसान अच्छा बीज उपयोग करें। सोयाबीन बोवनी के समय ऐसा बीज डाले जिससे पौधों की आपसी दूरी 40-45 सेंमी हो जबकि गेहूंू में पौधों की दूरी 22-25 सेमी रहे। खरपतवार हटाने के लिए कम से कम रासायनिक दवाओं का उपयोग करें। उसके स्थान पर डोरा चलाने की सलाह दी। कीट वैज्ञानिक डा.योगेश पटेल ने कीट नियंत्रण के लिए उपाय बताए। जबकि डा. विजय यादव ने उकटा रोग प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डा. आरएफ अहिरवार ने कृषि को लाभ का व्यापार कैसे बनाया जाए इसकी जानकारी दी। डा. बीआर पांडे ने खेत में नर्सरी बनाकर फल- फूल, सब्जी की उन्नत खेती के गुर बताए। इस मौके पर उद्यान विभाग से आए अधिकारियों ने शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। इसके साथ सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। मौके पर शंकरसिंह रघुवंशी, गोपालसिंह रघुवंशी, प्रकाश दुबे, बलाराम सिंह रघुवंशी, यशवंत दुबे आदि मौजूद थे।