गंजबासौदा। मंगलवार दोपहर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य, लोकगीत, प्रेरणा गीत, नाटक, एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक निशंक जैन ने कहा कि जीवन तभी सफल होगा जब हम अपना लक्ष्य निर्धारित करेंगे। लक्ष्य निर्धारण के बाद हमें अपना सर्वस्व उसी लक्ष्य को पाने में लगा देना चाहिए ताकि हम उसे हासिल कर सकें जिस दिन हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा उस दिन जीत हमारी होगी। नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने परिवार के साथ नगर और देश का भविष्य हैं। इसके लिए मेहनत कर अपनी परीक्षाएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करें।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष अंजली यादव, विश्व हिंदु परिषद के क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी, देवेन्द्र वर्मा, नपा नेता प्रतिपक्ष ममता नरवरिया, वार्ड क्रमांक दो पार्षद मंजू कुशवाह , विद्यालय प्राचार्य ज्ञान प्रकाश भार्गव सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...