सदबुद्धि के लिए किया सुंदरकांड पाठ
गंजबासौदा| धरना प्रदर्शन के दौरान मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक ने प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यज्ञ के माध्यम से उनकी मांग जल्द से जल्द पूरी की जाए यह मुराद मांगी गई। विधायक ने मौके पर पहुंचकर आरती उतारी। इस मौके पर बड़ी संख्या में संघ कर्मचारी मौजूद थे।