पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंप संचालकों ने पुलिस बल तैनात करने दिया ज्ञापन

पंप संचालकों ने पुलिस बल तैनात करने दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भास्कर संवाददाता| गंजबासौदा

दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के आदेश से पेट्रोल पंप संचालकों के सामने आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। इस संबंध में पुलिस बल की मांग को लेकर पेट्रोलियम एसोसिएशन द्वारा एसडीएम के नाम तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।

पंप संचालक संजय पलोड़ ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के आदेश मिले हैं। आदेश को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक पेट्रोल पंप पर पुलिस जवान तैनात किए जाएं ताकि बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर विवाद की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही मौके पर चालक को समझाइश देकर हेलमेट का उपयोग करने का लिए प्रेरित किया जाए। मनोज गोयल का कहना है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने से चालक की जान हमेशा खतरे में रहती है। चालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन ने नियम बनाए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को भी जागरूकता का परिचय देते हुए हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।

तहसीलदार के साथ एसोसिएशन सदस्यों द्वारा एसडीओपी के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्या बताई। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज एलिया, हरीश गोयल, राजाराम रघुवंशी, राजेन्द्रसिंह रघुवंशी, सीपी सिंह रघुवंशी सहित पेट्रोल पंप संचालक मौजूद थे।

बुधवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताई अपनी समस्याएं।

खबरें और भी हैं...