गुमठी तोड़कर सामान फेंका
पचास साल से गुमठी चला रहा है रामसेवक
भास्कर संवाददाता| गंजबासौदा
रामसेवक कोरी की गुमठी में तोड़फोड़ कर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे अंशु तारण ने सामान फेंक दिया। उसकी गुमठी पलट दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। रामसेवक 50 साल से स्टेशन हनुमान मंदिर के समीप पान की गुमठी चला रहे हैं। गुमठी संचालक ने इसकी लिखित रिपोर्ट कोतवाली में की है। श्री पंथी ने बताया कि तारण ने हाल ही में पुराना मकान खरीद कर दुकान का निर्माण कराया है। वह उसकी दुकान से 25 फीट दूर हाथ ठेला लगाकर पान का व्यापार कर रहे हैं। तारण उस पर ठेला हटाने का दबाव बना रहा है।
सुबह उसने अचानक आकर मारपीट की और ठेला पलट दिया। इससे दुकान का सारा सामान बेकार हो गया। पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जबकि वह इसी गुमठी के सहारे 50 साल से परिवार चला रहा है। इसके अतिरिक्त उसके पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है।
तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान।