दैवेभो ने बैठक में सुनाईं अपनी-अपनी समस्याएं
गंजबासौदा| बुधवार दोपहर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ की बैठक नपा परिसर में आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों ने अपनी- अपनी समस्याएं बताईं। जलप्रदाय से जुड़े कर्मचारियों सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। उन्होंने सुपरवाइजर को बदलने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत सप्लाई चालू होने पर भी उन्हें खंभों पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए चढ़ाया जाता है इससे कभी भी हादसा हो सकता है। नपा अधिकारी विद्युत कंपनी अधिकारियों से परमिट लेकर सप्लाई बंद कराए। इसके बाद वह मरम्मत कार्य करने पोल पर चढ़ेंगे। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी, डेजी शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं से मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय को अवगत कराया गया है ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। इस मौके पर राघवेन्द्र यादव, अरविंद भार्गव, दिनेश कुशवाह, कुलदीप शर्मा, बलराम शर्मा, राजेन्द्र, मुकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।