ग्यारसपुर में कथा 15
प्रतिभा पर्व की तैयारियां शुरू : गंजबासौदा। 15दिसम्बर को आयोजित प्रतिभा पर्व परीक्षा के लिए सभी संकुल केन्द्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिभा पर्व के दौरान छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित कर उनकी प्रतिभा जांची जाएंगी। परीक्षा में शत- प्रतिशत परिणाम के लिए शिक्षक जोरशोर से विद्यार्थियों को पढ़ाने में लगे हैं।
ग्यारसपुर में कथा 15 दिसंबर से : गंजबासौदा। भगवानकृष्ण अवतारी श्री रामदेव की कथा 15 से 21दिसंबर तक ग्यारसपुर में आयोजित होगी। संगीतमय कथा गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक द्वारा सुनाई जाएगी। कथा का आयोजन दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार 25 दिसंबर से 31 तक अशोकनगर के वेेदांत भवन में सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा।