आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित
आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित
गंजबासौदा| विकासखंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण दल ने शुक्रवार को 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 शिक्षक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण दल में बीईओ गिरीश मिश्रा, राजेन्द्र नगर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य एसके टंडन और पबई के रामकृष्ण पंथी शामिल थे। सबसे पहले नगर के वार्ड क्रमांक 4 की प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया तो शिक्षक ओमस्वरूप जैन अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार सनाई रामपुर के प्राथमिक स्कूल में कृष्णबिहारी नामदेव शिक्षिका लक्ष्मी दिवाकर नहीं मिली। इसी गांव की माध्यमिक शाला के गोविंद सिंह ठाकुर, पवन गुप्ता भी ड्यूटी पर नहीं पाए गए। जबकि अतिथि शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहा था। ग्राम घटेरा के हायर सेकंडरी स्कूल से ममता राजपूत और भूपेन्द्र दुबे अनुपस्थित पाए गए। कन्या प्राथमिक शाला पिपराहा के शिक्षक अशोक कुर्मी ड्यूटी पर नहीं थे। इसी गांव में माध्यमिक शाला के ऊधम सिंह वर्मा उपस्थित नहीं मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।