नपा रेलवे सीमा से हटवाए होर्डिंग्स
रेलवे और नगरपािलका के बीच गतिरोध दूर करने को कहा
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
शुक्रवारदोपहर पश्चिम मध्य रेलवे के चीफ प्लानिंग एवं डिजाइनिंग इंजीनियर आरके अग्रवाल ने नपा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि रज्जन अग्रवाल से कई मुद्दों पर चर्चा की। श्री अग्रवाल ने लंबे समय से नपा रेलवे सीमा को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए कहा।
सीपीडी श्री अग्रवाल ने कहा कि रेलवे सीमा में नपा द्वारा जो होर्डिंग लगवाए गए हैं उनको तत्काल हटवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे सीमा से सटी वार्ड क्रमांक एक की नाले की नियमित सफाई के लिए कहा। वार्ड क्रमांक एक रेलवे सीमा के सीमांकन की समस्या जल्द हल करने के लिए सीमांकन कराए जाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के चलते रेलवे अपनी बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं करा पा रहा है। होर्डिंग के कारण परिसर में गंदगी हो रही है। श्री अग्रवाल ने निर्धारित स्थान पर ही ऑटो रिक्शा खड़े किए जाने के लिए नपा का भी सहयोग मांगा। इस मौके पर सीपीडी ने स्टेशन प्रबंधक आरके भारद्वाज से भी चर्चा की।
गंजबासौदा। चीफप्लानिंग एवं डिजाइिनंग इंजीनियर ने रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को लेकर नगरपालिका प्रतिनिधि रज्जन अग्रवाल से चर्चा की।