15 वाहनों के चालान बनाए
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
शुक्रवारकी रात सात बजे पुलिस ने जय स्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन और बरेठ रोड पर बिना कागज के वाहनों सहित अपराधियों की पकडऩे के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 100 दो और चार पहिया वाहनों सहित ट्रैक्टर-ट्रालियों की जांच की गई।
एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी भी ली गई। अंधेरे में खड़े ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण सड़क हादसा हो इसलिए अभियान के दौरान 20 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। 15 वाहनों के चालान बनाए गए। इस अभियान को निरंतर चलाया जाएगा। जिससे चेन झपटने जैसी घटनाएं फिर से हो सके। जैसे ही अभियान की जानकारी वाहन चालकों को मिली कई वाहन चालकों ने पचमा मार्ग, बैहलोट बायपास, मिल रोड से भाग कर चालान से बचने की कोशिश की।
गंजबासौदा। शुक्रवाररात सात बजे पुलिस ने जय स्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन और बरेठ रोड़ पर बिना कागजों के वाहनों सहित अपराधियों की पकडऩे के लिए अभियान चलाया।