- Hindi News
- लकड़बग्घा ने किया महिला पर हमला, चल रहा इलाज
लकड़बग्घा ने किया महिला पर हमला, चल रहा इलाज
लकड़बग्घा ने किया महिला पर हमला, चल रहा इलाज
गंजबासौदा| शुक्रवारदोपहर एक बजे खेत पर काम करते समय गमाखर निवासी 40 वर्षीय मुन्नी बाई अहिरवार पर लकड़बग्घा ने अचानक हमला कर दिया। हमलेे के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे पति मोहरसिंह ने जानवर को लाठी से डराकर भगाया तब कहीं जाकर महिला की जान बच पाई। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हमले के कारण महिला के दोनों हाथों सहित कंधे पर चोटें आई है। महिला ने बताया कि वह रोज की तरह खेत पर चारा काटने गई थी। दोपहर के समय अचानक लकड़बग्घा झाडिय़ों से निकलकर उस पर झपट पड़ा। समय पर पति के जाने से उसे भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय लकड़बग्घों का समूह खेतों में घूमता रहता है। इस कारण ग्रामीण रात के समय खेत पर जाने से डरते हैं।
गंजबासौदा। लकड़बग्घेके हमले में घायल हुई महिला।