पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ शुरू

उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगरपालिका में भाजपा उम्मीदवार की अध्यक्ष पद पर जीत के बाद कांग्रेस अब चार निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाकर उपाध्यक्ष पद पर दाव लगाने की तैयारी में है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में 24 पार्षदों में से कांग्रेस के 11 पार्षद चुने गए हैं। जबकि भाजपा के 9 पार्षद चुनकर सके हैं। चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है। भाजपा के पार्षदों की संख्या कम होने के कारण कांग्रेस उसे परिषद में कदम- कदम पर परेशानी खड़ी कर सकती है।

इसी सिलसिले की शुरूआत करते हुए निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस अपने पाले में लाकर भाजपा को घेरने की कोशिश में है। इसके लिए वह निर्दलीय प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद का लालच देकर अपनी संख्या 15 करने के प्रयास में हैं। यह बात अलग है कि निर्दलीय पार्षद इस प्रस्ताव पर कितना सहमत हो पाते हैं। दूसरी तरफ भाजपा भी निर्दलियों का समर्थन जुटाकर परिषद में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कमर कस रही है। भाजपा और कांग्रेस में से कौन निर्दलीय पार्षदों को अपने समर्थन में खड़ा कर पाएगा यह तो समय तय करेगा लेकिन यह प्रयास दोनों तरफ से तेज हो गए हंै। निर्दलीय पार्षदों की पृष्ठ भूमि पर नजर डाली जाए तो तीन ऐसे हैं जो भाजपा के कार्यक र्ता थे। पार्टी ने जब टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते। जबकि विजयी निर्दलीय प्रत्याशियों में एक पार्षद की पृष्ठ भूमि कांग्रेस की है। नपा एक्ट के तहत सीधे निर्वाचित अध्यक्ष के खिलाफ एक साल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। इसके चलते भाजपा का अध्यक्ष पद फिलहाल सुरक्षित है। भाजपा को समस्या सदन में रखे गए किसी भी प्रस्ताव को बहुमत से पारित कराने में सकती है।