पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएफ को नहीं हटाया तो होगा आंदोलन: विधायक

सीएफ को नहीं हटाया तो होगा आंदोलन: विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएफ को नहीं हटाया तो होगा आंदोलन: विधायक

गंजबासौदा। सीएफमनोज अग्रवाल ने तीन दिन में अपना पद भार नहीं छोड़ा तो उनके खिलाफ सड़कों पर जन आंदोलन किया जाएगा यह चेतावनी विधायक निशंक जैन द्वारा दी गई है। उनका कहना है कि सीएफ के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें जमीनों से बेदखल किया जा रहा है। उनके मकान वन विभाग के कब्जे के नाम पर तोड़े जा रहे हैं। विधायक ने बताया सीएफ का स्थानंातरण हो चुका है लेकिन वह पद भार नहीं छोड़ रहे हैं।

किसानोंको दी जानकारी

गंजबासौदा। ग्रामबरेठ में क्रांतिरथ के पहुंचने पर ग्राम सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद किसानों को कृषि अधिकारियों ने उन्नत कृषि करने के उपाय बताए। ग्राम सरपंच गिरधारीलाल प्रजापति ने पंचायत द्वारा किसानों को दी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।