उत्पात करने पर 3 को भेजा जेल
गंजबासौदा। नवदुर्गाझांकियों के दौरान उत्पात करने वाले तीन युवक जितेन्द्र सेन, राजेन्द्र भावसार और राजकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में एसडीएम ओपी श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किए। एसडीएम ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया। इन दिनों दुर्गा उत्सव झांकियों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी के चलते यह कदम उठाया गया।