तीन बच्चों को फिर कराया भर्ती
गंजबासौदा। मध्यान्हभोजन खाकर बीमार हुए जिन सात बच्चों को 25 सिंतबर को उपचार के बाद शासकीय जन चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई थी। उनमें से शनिवार को शिवा चिढ़ार 12,सपना कुशवाह 11 सोनम दुबे 10 को बीआरसी अनुरूद्ध डिम्हा और सीआरसी महेन्द्र रघुवंशी ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया उनको को पेट में जलन मुंह में कड़वाहट की शिकायत अभी भी रही है। पालक परसराम दुबे ने बताया कि जब से बच्चों ने दूषित माध्यान्ह भोजन खाया है, उसके बाद से ही उनको पेट में जलन होने के कारण घबराहट और बेचैनी की स्थिति बनी हुई है।