छात्रों ने दी हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि
गंजबासौदा | श्रीलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में छात्रों ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए लांस नायक हनुमंथप्पा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रो. एनएस गौर ने कहा कि देश ने एक और योद्धा खो दिया। छात्र नेता शुभम शुक्ला ने इसे देश की बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित छात्र नदीम रिजवी, शुभम रघुवंशी, रवि, विशाल रजक, आयुष रघुवंशी, राजाराम कुशवाह भी मौजूद थे।