पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद ने कराया मामला दर्ज शिवसेना ने किया हंगामा

पार्षद ने कराया मामला दर्ज शिवसेना ने किया हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार दोपहर नपा परिसर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड क्रमांक 8 में पार्षद द्वारा चुनावी रंजिश के चलते निजी बोर में सरकारी हैंडपंप लगाया गया। जिसे कार्यकर्ताओं द्वारा निकाल दिए जाने पर वार्ड पार्षद द्वारा नपा में आवेदन देकर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि नपा सीएमओ मामले की जांच कर पुलिस में दिया आवेदन वापस ले।

इस मौके पर लोकेंद्र ठाकुर, मुकेश खटीक, मोनू पटेल, मनीष पटेल, सूरज रैकवार, देवीसिंह कुशवाह, अन्नू रैकवार, सोनू पटेल सहित बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

खबरें और भी हैं...