पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 तक रहेगी मनरेगा संविदा कर्मियों की काम बंद हड़ताल

14 तक रहेगी मनरेगा संविदा कर्मियों की काम बंद हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा | नियमितिकरण की मांग को लेकर 8 फरवरी से कलमबंद हड़ताल पर बैठे मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक पांचवें दिन भी धरने पर जमे रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराने से लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। संघ कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर 14 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल की जा रही है।

इसके बाद भी यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण हल्केराम आदिवासी, प्रेमसिंह आदिवासी का कहना है कि रोजगार सहायकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण पेंशन वितरण में समस्या आ रही है।

साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। राजेश कुशवाह का कहना है कि राशन वितरण से लेकर छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति सहित अन्य कार्याें में समग्र आईडी नंबर सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है तो रोजगार सहायक द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं लेकिन हड़ताल के चलते वे काम नहीं कर रहे हैं।

8 फरवरी से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण पंचायत विभाग के कर्मचारी, परेशान हो रहे ग्रामीण। - भास्कर

दैवेभाे की हड़ताल 16 से
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न करने पर 16 फरवरी से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि दैवभो कर्मचारियों से आए दिन अभद्रता की जाती है। शिकायत करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य विद्युत सप्लाई बंद किए बिना ही कराया जाता है। इसी के साथ कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता। समस्या निराकरण के लिए नपा अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं...