रजिस्ट्री के लिए 5 दिन से लगा रहे चक्कर
गंजबासौदा | उपपंजीयक कार्यालय में ई-रजिस्ट्री कराने वाले पिछले 5 दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनको रजिस्टर्ड दस्तावेज की प्रिंट कापी नहीं मिल रही है। उपपंजीयक विनोद दुबे का कहना है कि कार्यालय में लगाए गए प्रिंटर की रिफिल में स्याही खत्म हो गई है। इससे प्रिंट कापी नहींं निकल पा रही है। स्याही खत्म होने की सूचना मेल पर दे दी है। इधर जिला पंजीयक एकेसिंह का कहना है कि उनको इसकी जानकारी नहीं है कि बासौदा उपपंजीयक कार्यालय से प्रिंट कापी नहीं दी जा रही है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा का कहना है किसानों की फसल कटाई चल रही है। वे अपना काम काज छोड़कर दस्तावेज के लिए चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।