त्योंदा मार्ग पर बढ़ाई जा रही है रेलिंग
गंजबासौदा | बरेठ रोड और त्योंदा मार्ग पर लगी रेलिंग को नपा दल द्वारा शुक्रवार दोपहर हटाया गया ताकि रेलिंग को आगे बढ़ाया जा सके। मार्ग के बीचों बीच डिवाइडर के उद्देश्य से रेलिंग लगाकर उनके बीच पेड़ लगाए गए थे। पेड़ अब रेलिंग का कार्य कर रहे हैं। इसके चलते नपा द्वारा रेलिंग को आगे बढ़ाए जाने के लिए पुरानी रेलिंग को हटाया गया।