पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिवसीय कार्यशाला में धर्म, सांस्कृतिक, संस्कार की दी शिक्षा

एक दिवसीय कार्यशाला में धर्म, सांस्कृतिक, संस्कार की दी शिक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा | अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सिरोंज मार्ग स्थित सुभद्रा शर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसमें छात्राओं को धर्म, सांस्कृतिक, संस्कार, ज्ञान, विज्ञान, सदाचार, योग, स्वास्थ्य विषय पर हरिद्वार से आई वैशाली अग्निहोत्री, दीक्षा त्रिपाठी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में कहा गया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएंं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...