पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेत्रदान पर परिजनों को किया सम्मानित

नेत्रदान पर परिजनों को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा | चेतना सेवा समिति द्वारा शुक्रवार दोपहर धूसरपुर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले राधावल्लभ गुप्ता के परिजनों का सम्मान किया गया। समिति के सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि स्व. गुप्ता ने मरणोपरांत नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त की थी। समिति की मदद से उनका नेत्रदान कराया गया। इसके चलते उनके परिजन रवि, अरविंद, महेश गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा. आरसी शर्मा, गणेशराम रघुवंशी, महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, डा. अशोक रोहले, डा. मनीष जैन, अंशुल रोहले, शांतिकुमार जैन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...