भवन निर्माता के खिलाफ होगी कार्रवाई
गंजबासौदा | स्टेशन मुख्य मार्ग पर हजारों लीटर पानी फैलाकर कीचड़ करने वाले एक मकान मालिक के खिलाफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने कोतवाली में पत्र भेजकर मामला दर्ज करने को कहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मकान से सड़क पर पानी छोडऩे के कारण सुभाष चौक से अंबेडकर चौक तक कीचड़ हो रही है। दुकानदार, राहगीर वाहन चालक परेशान हैं। दर्जनों शिकायतें आ चुकी हैं। पहले संबंधित निर्माता को नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे तो पुलिस को पत्र भेजा गया।