पेयजल योजना तैयार, लोगों को लेना होंगे नए सिरे से कनेक्शन
साढ़े तीन हजार नल उपभोक्ता हैं
नई जल आवर्धन योजना शुरू होने के बाद पुरानी पाइप लाइनें बंद होंगी। पुरानी पाइप लाइनों से जुड़े उपभोक्ताओं को उसी हालात में जल सप्लाई मिलेगी जब वह नई लाइनों से जुड़ जाएंगे। नई जल आवर्धन योजना भी उसी समय प्रारंभ हो पाएगी। जब जल उपभोक्ताओं के कनेक्शन शिफ्ट हो और नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का सिलसिला शुरू हो। वर्तमान में पुरानी जल योजना के साढ़े तीन हजार उपभोक्ता हैं। नई जल आवर्धन योजना की सप्लाई लाइन नए स्थानों पर पहुंच चुकी हैं। इससे नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की तैयारी भी चल रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं की संख्या वर्तमान से दोगुनी करने का लक्ष्य है।
सात हजार पर दो करोड़ होंगे खर्च
नपा ने सात हजार नल कनेक्शनों पर अनुमानित व्यय 1 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपए माना है। नए कनेक्शन देने और पुराने को शिफ्ट करने के लिए नपा ठेका दे रही है। इसके चलते ठेकेदार अप्रैल से अपना कार्य प्रारंभ कर सकता है। इससे नपा को यह फायदा होगा कि बोगस नल कनेक्शन खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक नल कनेक्शन भी खत्म हो जाएंगे।
99 फीसदी काम कम्पलीट
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
शहरवासियों को जल्दी ही नई जल आवर्धन योजना से पानी मिलने लगेगा। योजना का 99 फीसदी काम कम्पलीट है। हालांकि पुराने नल उपभोक्ताओं को 7 हजार और नए उपभोक्ताओं को 8 हजार रुपए खर्च करने के बाद ही नई जल आवर्धन योजना से पानी मिल पाएगा।
नई जल व्यवस्था पर नपा परिषद ने अपनी मोहर लगा दी है। नपा के जल विभाग ने निर्णय पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। पुरानी जल आवर्धन योजना के सभी उपभोक्ताओं को नई सप्लाई लाइन से जोड़ा जाएगा।
यह योजना उसी समय शुरू हो पाएगी जब नई पाइप लाइन से कनेक्शन लगना शुरू होंगे। योजना के तहत पुराने सभी कनेक्शन नई लाइन पर शिफ्ट किए जाना हैं। रोड कटिंग, सामग्री सहित शिफ्टिंग पर जो खर्च होगा वह खर्च उपभोक्ता से ही वसूला जाएगा।
जमा करना होगी राशि
नई नल जल योजना से ही भविष्य में नए व पुराने उपभोक्ताओं को जल सप्लाई मिलेगी। इसके लिए परिषद के निर्णय अनुसार सभी को राशि जमा करना होगी। -सुधीर उपाध्याय, सीएमओ गंजबासौदा
अप्रैल से नई योजना शुरू करने की तैयारी है। लोगों को नए सिरे से कनेक्शन।
यह है नपा परिषद का प्रस्ताव
नपा परिषद ने इलेक्ट्रोफ्यूजिंग टेपिंग प्रणाली के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना से कनेक्शन देने के लिए सात हजार उपभोक्ताओं का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। नए जल कनेक्शन के लिए 5 हजार रुपए धरोहर राशि व रोड कटिंग, सामग्री सहित 2850 रुपए जमा कराना होंगे। पुराने उपभोक्ताओं को 4 हजार रुपए धरोहर राशि के साथ 2850 रुपए कनेक्शन का लेना होगा। साथ ही उसे 12 महीने की बिल राशि एडवांस जमा कराना पड़ेगी। इसके बाद ही उपभोक्ताओं को पानी मिल पाएगा।
अप्रैल से शुरू होगी नई जल आवर्धन योजना
अप्रैल तक नई जल आवर्धन योजना का कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई की तैयारी हो जाएगी। इसके बाद से ही कनेक्शनों का काम शुरु हो जाएगा। कनेक्शन जोड़ने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। पहले सप्लाई लाइन में वर्मा से छेद करने के बाद कनेक्शन हो जाता था। नई लाइन में यह कार्य प्रशिक्षित लोग ही विशेष तकनीक से कर पाएंगे।