साहित्यिक पुस्तकें बांटी
साहित्यिक पुस्तकें बांटी
गंजबासौदा| स्वर्गीयपूरन प्रसाद एलिया की आठवीं पुण्यतिथि पर परिजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय एवं प्रज्ञा ज्ञान मंदिर बाल संस्कार शाला में सभी विद्यार्थियों शिक्षक, शिक्षिकाओं को ज्ञानवर्धक, बाल उपयोगी साहित्यिक पुस्तकें बांटी। इसके साथ ही साकेतनगर स्थित विद्यालय में छात्र-छात्रओं को कार्यक्रम आयोजित कर खिलौने दिए। इस मौके पर कैलाश नारायण शर्मा, प्रकाश एलिया, चन्द्रशेखर शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सहित कई नागरिक मौजूद थे।