पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौंदर्यीकरण की तैयारी

सौंदर्यीकरण की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

नगरके प्रमुख चौराहा जय स्तंभ चौक कै सौंदर्यीकरण के लिए लोनिवि प्रस्ताव बनाएगा। वर्तमान में जय स्तंभ चौक के आसपास अतिक्रमण होने के कारण बड़े वाहनों को आने जाने में समस्या रही है। बड़े वाहन के निकलते समय चौराहे पर सड़क पर जाम लग जाता है। अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को एक मार्ग से दूसरे मार्ग पर आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।

जय स्तंभ चौक से स्टेशन जाने वाले चौराहे के दोनों तरफ काफी जगह है लेकिन सावरकर चौक तरफ जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ मार्ग संकरा है। इससे बड़े वाहनों को मोडऩे के लिए समस्या रही है।

चारों तरफ लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से जय स्तंभ चौक दिन दिन बदसूरत होता जा रहा है। मुख्य मार्ग लोनिवि विभाग के अधीनस्थ है। पटरियों के बाद नपा की सीमा शुरू हो जाती है। इसके चलते लोनिवि और नपा के सहयोग से चौराहे को चौड़ा करने के लिए लोनिवि द्वारा योजना बनाने की तैयारी चल रही है।

जयस्तंभ चौक ऐसे चौड़ा करने का सुझाव

पूर्वनपा प्रतिपक्ष नेता सौदानसिंह यादव का कहना है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और भारतीय डाकघर की बाउंड्रीवाल को १० से 20 फीट की लंबाई में गोलाई देकर और ५-५ फीट कोने को कम करने के बाद सीसी का लेंटर डालकर कम बाउंड्री बना दी जाए तो जय स्तंभ की चौड़ाई बढ़ जाएगी। सड़क पर आने-जाने वाले वाहन क्रासिंग पर दूर से दिखाई देने लगेंगे। अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे जय स्तंभ चौक भी खूबसूरत नजर आने लगेगा। खर्च भी बहुत कम आएगा।

चल रहा है मंथन

^जयस्तंभ पर बड़े वाहनों को क्रासिंग पर मोडऩे में समस्या रही है। यातायात के दबाव को देखते हुए चौराहे का विस्तार आवश्यक हो गया है। जयस्तंभ विस्तार पर मंथन चल रहा है। एलएसयादव, एसडीओलोनिवि गंजबासौदा।

पहले हट चुका है अतिक्रमण

न्यायालयकी बाउंड्रीवाल और विद्युत मंडल मंदिर के आसपास से एक साल पहले एसडीओ ओपी श्रीवास्तव ने अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी करने का रास्ता साफ कर दिया था। सिर्फ दो तरफ का रास्ता साफ किया जाना है।

सीमाविवाद में उलझा मामला

सामाजिककार्यकर्ता सुनील पिंगले ने बताया कि जय स्तंभ को चौड़ा करने का मामला कई दिनों से लोनिवि और नपा सीमा विवाद में उलझा है। मामले को दोनों एक दूसरे पर टाल कर पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे चौराहे को चौड़ा करने का मामला उलझा हुआ है। ल