पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका कर्मचारियों ने दी लोगों को जानकारी

गंजबासौदा| वार्डक्रमांक 5 में शनिवार को नपा कर्मचारियों ने वार्ड वासियों को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया। नपा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह प्रशिक्षण उन नए मतदाताओं को दिया जा रहा है। जिन्होंने अभी तक ईवीएम मशीन से मत नहीं डाले। इसके अतिरिक्त वृद्ध महिलाओं को भी मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है। शहर में यह प्रशिक्षण सभी २४ वार्डों में दिया जा रहा है। वरुणेन्द्र चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैसे मत डाला जाता है, कहां उम्मीदवारों के चिन्ह रहते हैं। मशीन से मतदान करने के क्या फायदे हैं। उसकी भी जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को यह भी जानकारी दी जा रही है कि चुनाव में पार्षद और अध्यक्ष के लिए अलग-अलग मशीनों से वोट डाले जाएंगे। इसके चलते मतदाताओं को दो बार मतदान करना होगा।

गंजबासौदा। वार्डक्रमांक 5 में एवीएम का प्रशिक्षण नागरिकों को दिया।