शिविर में 580 छात्र-छात्राओं की जांच
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा शनिवार दोपहर मिल रोड स्थित तारण तरण विद्यालय में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 580 छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर चश्मे के नंबर सहित नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं। शिविर सहयोगी सुनील पिंगले ने बताया कि जांच के दौरान 60 विद्यार्थियों को चश्मे के नंबर दिए गए। शिविर में बाल उदय विद्या मंदिर सहित वेदांत आश्रम के संस्कृत विद्यापीठ के विद्यार्थियों का नेत्र परिक्षण किया गया। संघ द्वारा अंधत्व निवारण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है इसके चलते नियमित रूप से नगर सहित आसपास के विद्यालयों में शिविर लगाए जा रहे हैं। डाक्टर हिमांशु सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं की जांच की गई कार्यक्रम के दौरान चंद्रकुमार तारण ,गणेशराम रघुवंशी ,दिलीप देसाई ,विजय अरोरा ,बीएल जैन ,संतोष कुमार ,रमेश शर्मा ,विनोद कुमार , महेश दुवे सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था
नेत्रशिविर कल: लालपठारस्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 15 सिंतबर को सद् गुरु सेवा संघ सहित स्व. अनंतराव देसाई की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा दिलीप देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों को आने जाने सहित ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा।
गंजबासौदा। नेत्रशिविर में किया छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण।