पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली कंपनी के अिधकारियों ने की कार्रवाई

िबजली कंपनी के अिधकारियों ने की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| शनिवार दोपहर विद्युत कंपनी अधिकारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में औचक निरीक्षण कर करीब दो दर्जन स्थानों पर मीटर की जांच की गई। जांच के दौरान तीन मकानों में मकान मालिक बाइपास कनेक्शन कर विद्युत चोरी कर रहे थे। बाइपास कनेक्शन मिलने पर मौके पर ही तीनों के खिलाफ पंचनामा बनाया गया। विद्युत कंपनी के ऐई जेजे लाकरा ने बताया कि वार्ड में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें तीन मकानों पर बाइपास कनेक्शन का विद्युत चोरी की जा रही थी।

संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। नगर में कई स्थानों पर विद्युत चोरी के लिए मीटरों के साथ छेड़छाड कर बाइपास कनेक्शन कर लिए जाते हैं। इससे विद्युत कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वार्ड सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी। विद्युत कंपनी की औचक कार्रवाई से वार्ड में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई मकान मालिक जांच के डर से घरों को बाहर से बंद कर भाग निकले। जांच खत्म होने के बाद ही वापस घर आए। दल ने दोपहर से देर शाम तक वार्ड में जांच अभियान चलाए रखा। जंाच के दौरान जेई वरुण नामदेव लाइन इंसपेक्टर सोमसन सहित लाइन मैन मौजूद थे।
3 मीटरों में मिले बाइपास कनेक्शन।


गंजबासौदा। विद्युतकंपनी अधिकारियों ने मीटरों की जांच कर बनाए पंचनामा।