जनसंपर्क कर माना आभार
जनसंपर्क कर माना आभार
गंजबासौदा| नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष पार्षदों का जनसंपर्क कर आभार मानने का क्रम सोमवार को जारी रहा। मंडी प्रांगण स्थित मंदिर से दोपहर 2 बजे नव निर्वाचित अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने जनसंपर्क शुरु किया। मंडी में व्यापारियों, मजदूरों नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष नरेंद्रसिंह रघुवंशी सहित कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। ढोल ढमाकों के साथ हुए जन संपर्क में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी प्रकार चुनाव में विजयी पार्षदों का वार्ड में जनसंपर्क अभियान जारी रहा।