ग्रामीणों को बताया संस्कृत का महत्व
ग्रामीणों को बताया संस्कृत का महत्व
गंजबासौदा| संस्कृतभारती द्वारा चलाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी जन संपर्क कर लोगों को संस्कृत का महत्व बताया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक नागरिक संस्कृत को अपनाए। इसके चलते ग्राम ककरावदा में पहुंचकर संस्कृत भारती कार्यकर्ताओं ने माध्यमिक शाला की शिक्षिका उर्मिला शर्मा एवं सुमन दुबे का पत्राचार से संस्कृत सीखने के लिए पंजीयन किया। साथ ही ग्रामीणों को भी पत्राचार के माध्यम से पाठ्यक्रम सीखने की सलाह दी गई। इस मौके पर धर्मेन्द्र बघेल ,मधुर शर्मा ,अवधेश दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संस्कृत भारती द्वारा दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत को पत्राचार से सिखाने के लिए सरलतम ढंग से पाठ्यक्रम तैयार कर लोगों को संस्कृत सिखाने का कार्य कर रही है। संस्कृत सप्ताह के तहत इन दिनों गांव-गांव पहुंचकर लोगों का पंजीयन किया जा रहा है।