नहीं लगा चौकीदार की हत्या का सुराग
नहीं लगा चौकीदार की हत्या का सुराग
गंजबासौदा| आजादनगर में मालगोदाम के चौकीदार की दो दिन पहले हुई हत्या के कारणों आरोपियों का सुराग पुलिस को नहीं लग पाया है। पुलिस की छानबीन अंधेरे में चल रही है। हत्या के बाद आरोपी ने फिलहाल कोई सुराग मौके पर नहीं छोड़ा है। जिस भारी चीज से मृतक ओमकार अहिरवार के सिर पर प्रहार किया गया है वह भारी चीज या हथियार पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि मृतक का जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद चल रहा था। मौके पर ताश के पत्ते भी मिले हैं। वह किसके संपर्क में रहता था, घटना से पहले कौन- कौन से मिला इसकी छानबीन चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कोई कोई सुराग अवश्य जुटा लेगी।