पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने बाद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले

एक महीने बाद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

ग्रामफतेहपुर में एक महीने से अंधेरा छाया हुआ है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार सुबह एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम सहित विद्युत कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

पूर्व जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि एक महीने पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। विद्युत कंपनी से शिकायत करने के बाद नया ट्रांसफार्मर लाया गया था लेकिन नए ट्रांसफार्मर मेें तीन फेस के स्थान पर दो फेस रहे थे। इसके चलते पानी की मोटर ,टीवी ,पंखे भी नही चल पा रहे थे। इस कारण ट्रांसफार्मर को दोबारा मरम्मत के लिए ग्रामीण विद्युत कंपनी लेकर आए थे। जिसकी अब तक मरम्मत नही की गई है। कंपनी अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की बात कहने पर एक दो दिन में सुधारने की बात कह कर गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीण धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की जा चुकी है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण रात के समय गांव में अंधेरा फैला रहता है। इसके चलते चोरी की घटनाएं बढऩे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण प्रहलाद सिंह, शोभाराम ने बताया कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे उग्र आंदोलन कर प्रदर्शन करेंगे।

जलसंकट से जूझ रहे लाल पठार के नागरिक

गंजबासौदास्वरूप नगर लालपठार क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण जल संकट की समस्या से जूझ रहे हंै। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नल- जल योजना बंद पड़ी हुई है। दर्जनों स्थानों से पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत होने से उनसे पानी आना बंद हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाकर कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। कमलेश अहिरवार ने बताया कि क्षेत्र में एक मात्र हैंडपंप है चालू है। जिस पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। जबकि अन्य हैंडपंपों का जल स्तर कम होने मरम्मत होने के कारण वे बंद पड़े हुए हैं। इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और जन प्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को नही सुधारा गया है।