पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिल रोड से गुजर रहे हैं ओवरलोड वाहन

मिल रोड से गुजर रहे हैं ओवरलोड वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

नवनिर्मित मिल रोड के शीघ्र ही क्षतिग्रस्त होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस सड़क से भार वहन क्षमता से दोगुना माल भर कर वाहन निकाले जा रहे हैं। वाहनों की जांच या किसी प्रकार की रोक होने से सड़क का कांक्रीट यहां-वहां से उखडऩे लगा है।

उल्लेखनीय है कि मिल रोड का निर्माण दो महीने पहले ही पूरा हुआ है। पूर्व में भी मिल रोड की दुर्दशा ऐसे ही ओवरलोड वाहनों के कारण हुई थी। जो क्षमता से दो गुना माल भर कर माल गोदाम आते- जाते हैं। पिछले दिनों आरटीओ ने भी करीब आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा था जो क्षमता से दोगुना माल लेकर जा रहे थे। इन वाहनों पर जुर्माना भी किया गया था। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही लेकिन अब फिर से ओवर लोड वाहन चलना शुरू हो गए हैं।

दोमहीने पहले ही बना है मार्ग

मिलरोड पर सीमेंट कांक्रीटीकरण दो महीने पहले ही पूरा हुआ है। सड़क निर्माण नपा ने 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से कराया है। करीब पौन किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण के लिए नपा को खासी मशक्कत करना पड़ी थी। कभी फंड के कारण तो कभी निर्माण एजेंसी के कारण निर्माण में अड़ंगे आए। इन अडग़ों को हल करने बाद ही निर्माण कार्य शुरु हो पाया।

मंडीऔर माल गोदाम के लिए महत्वपूर्ण है सड़क

कृषिमंडी और मालगोदाम का माल ढोने के लिए ट्रक इसी सड़क का उपयोग करते हैं। माल गोदाम पर सीमेंट के रैक आते हैं। जिनका माल यहां खाली होता है। खाली रैक में नगर से गेहूं भर कर बाहर जाता है। मालगोदाम से माल लाने- ले जाने के लिए ट्रकों का उपयोग होता है। माल गोदाम से सामग्री नगर के गोदामों तक जाती है। वेयर हाउस से मालगोदाम पर खाली होती है। चंूकि सामग्री नगर से ही आती- जाती है इसके कारण वाहन मालिक ज्यादा भाड़े के चक्कर में वाहन की क्षमता से दोगुना माल भर कर ले जाते हैं।

पाबंदीलगाने की मांग

स्थानीयरहवासी देवेंद्रसिंह रघुवंशी, मुन्नालाल विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा और शिवसिंह यादव ने मिल रोड पर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो बारह टन से ज्यादा माल भर कर लाते और ले जाते हैं।

करना चाहिए कार्रवाई

^मिलरोड व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वाहनों को रोका नहीं जा सकता लेकिन यातायात पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई