मार्ग पर मिट्टी डालकर बनाए ब्रेकर
वाहन चालकों ने लोनिवि अधिकारियों से शिकायत की
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
बासौदा-उदयपुरटूलेन मार्ग पर ग्राम बरेठ बस स्टैंड के समीप अज्ञात युवकों द्वारा मिट्टी के ढेर लगाकर तीन बड़े-बड़े गति अवरोधक बना दिए गए हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गति अवरोधक जाने से सड़क हादसे का डर बना रहता है।
नागरिकों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है। शिकायत के बाद कर्मचारियों द्वारा मार्ग पर बनाए गए गति अवरोधकों को हटाया गया जो कभी भी सड़क हादसे को जन्म दे सकता है।
नागरिकों का कहना है कि मार्ग पर जिस स्थान पर गतिअवरोधक बनाए गए थे वहां खतरनाक मोड़ है। इस कारण मार्ग पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मिट्टी के ढेर लगाकर बनाए गए ऊंचे- नीचे गति अवरोधकों से और भी अधिक खतरा बढ़ गया था। इससे पहले भी अज्ञात युवकों द्वारा मार्ग पर लाल मुरम डालकर गतिअवरोधक बना दिए थे।
गंजबासौदा। अज्ञातयुवकों ने मार्ग पर बनाए गतिअवरोधक।