पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों कोे बांटे कंबल

गरीबों कोे बांटे कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| रोटरीक्लब सदस्यों ने रविवार रात शीतला शक्ति धाम मंदिर के बाहर बैठे निर्धन असहाय लोगों को कंबल बांटे। क्लब अध्यक्ष नीरज ओसवाल ने बताया कि क्लब सदस्यों ने स्वयं रात के समय मंदिर के बाहर बैठे लोगों को कंबल बांटे जो वास्तव में सर्दी के मौसम में बिना गर्म कपड़ों के बैठे हुए थे। जरूरतमंदों के पास कंबल इसलिए पहुंचाए गए ताकि उनका उपयोग हो सके। क्लब द्वारा एक महीने से लगातार रेलवे स्टेशन के बाहर भोजन वितरण कराया जा रहा है। इस मौके पर तपन गौसर ,विपुल समैया ,कपिल साहू , प्रतीक जैन ,भूपेश दीक्षित ,शीतल अग्रवाल ,लालाराम सेन ,धीरज अरोरा ,हार्दिक शाह ,अमित माहेश्वरी ,जितेन्द्र मालवीय, आकाश जैन सहित कई सदस्य मौजूद थे।

गंजबासौदा। रोटरीक्लब सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल।