पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन किमी नंगेे पैर चलकर चढ़ाया ध्वज

तीन किमी नंगेे पैर चलकर चढ़ाया ध्वज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

तीनकिलोमीटर नंगे पैर पैदल चलकर नव निर्वाचित नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल सहित पार्षद कपिल शर्मा योगेंद्र समैया ने सोमवार को बर्रीघाट मार्ग स्थित भगवान श्रीरामदेव दरबार में ध्वज लगाया।

मधुलिका अग्रवाल उनके पति रज्जन अग्रवाल ने नंगे पैर चलकर दरबार में ध्वज लगाने का संकल्प लिया था। उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद उन्होंने ध्वज प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले अग्रवाल दंपत्ति ने नेहरु चौक स्थित गुरुदेव के निवास पर स्थित पुराने दरबार में ध्वज पूजन किया। फिर तीन किलो मीटर पैदल यात्रा की। मंदिर प्रांगण में पटाखे छोड़े और जयकारों के बीच परिक्रमा लगाई। इस मौके पर भूपेंद्रसिंह यादव, डा. नंद गोपाल शर्मा, सतीश उपाध्याय, राजकुमार सेन, तरवरसिंह रघुवंशी , मनोज शर्मा , दीपक पारासर, राहुल यादव ने मंदिर की ओर से नव निर्वाचित नपाध्यक्ष का स्वागत किया।

गंजबासौदा। मनोकामनापूरी होने पर श्रीरामदेव मंदिर पहुंची नवनिवार्चित नपा अध्यक्ष।